
माल ढुलाई में भारतीय रेल ने शुक्रवार को नया कीर्तिमान बना दिया| देश में पहली बार 3.5 किलोमीटर लम्बी मालगाड़ी का संचालन किया गया|
रेलवे ने मालगाड़ी के 5 रेक को आपस में जोड़कर 3.5 किलोमीटर लम्बी मालगाड़ी, वासुकी ट्रेन का संचालन किया|
इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री पियूष गोयल ने ट्विट कर दी|
रेल मंत्री ने कहा की यह माल ढुलाई के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाएगा और कम समय में अधिक औधोगिक उत्पादों को एक जगह से दुसरे जगह पहुचना सुनिश्चित करेगा|
नित नए कीर्तिमान बनाती रेलवे द्वारा, आज देश में पहली बार 5 रेक जोड़कर 3.5 किमी लंबी वासुकी ट्रेन का संचालन किया गया।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 22, 2021
यह मालढुलाई के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाते हुए कम समय में अधिक औद्योगिक उत्पादों को पहुंचाना सुनिश्चित करेगा। pic.twitter.com/jKJu8HUAaq